..................... Hat-trick of Rakhi's item song | राखी के आइटम सॉग की हैट्रिक - Hindi Filmibeat

तनुश्री का आइटम नंबर राखी को

By Staff

Rakhi Sawant
आइटम गर्ल के नाम से मशहूर राखी सावंत की किस्मत 'क्रेज़ी 4" के आइटम सॉग से इस कदर चमक गई है कि अब लोग उन्हें हाथों-हाथ लेने लगे हैं. पिछले दिनों विक्रम भट्ट की फिल्म '1920" में आइटम सॉग खत्म कर चुकी राखी की झोली में एक और आइटम सॉग आ चुका है, जिसमें पहले तनुश्री दत्ता नज़र आने वाली थीं.

पिछले दिनों तनुश्री दत्ता के नखरों से तंग आकर फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने राखी सावंत को लेने का फैंसला किया. इस आइटम सॉग को लेकर राखी काफी खुश है. सैंसुई एवार्ड फंक्शन के लिए होने वाले अपने परफॉर्मंस की तैयारी में व्यस्त राखी ने इस आइटम सॉग के लिए कुल चार दिन निकाले हैं. इस सिलसिले में राखी का कहना हैः यह मेरा वादा ही नहीं बल्कि दावा है कि मैं तनुश्री से बेहतर डांस करूंगी. यूं तो मेरे पास वक़्त नहीं था मगर जब मुझे पता चला कि इस तरह की कोई घटना हो गई है और यदि मैंने हां नहीं कहा तो निर्माता के लाखों रूपए डूब जाएंगे, जो उन्होंने इस आइटम सॉग में लगाए हैं. उन्हें आर्थिक हानी से उबारने के लिए मैंने इस आइटम सॉग के लिए हां कहा. अपनी बात को आगे बढाते हुए

इस आइटम सॉग को अपनाने की और भी वजहें राखी ने बताईः “ "क्रेज़ी 4" में मेरे कोरिओग्राफर गणेश आचार्या थे और इस फिल्म में भी उन्हीं ने डांस कोरियोग्राफ किया है. मै उन्हें मास्टर जी कहती हूं सो जब मास्टर जी ने मुझे फोन करके इस गाने के बारे में बताया तो मैं उन्हें ना नहीं कर सकी. साथ ही इस गाने के लिए हां करने की सबसे बडी वजह नाना पाटेकर जी का साथ है. मैं बचपन से उनकी फैन रही हूं और यह अफसोस की बात है कि अब तक उनसे मिलने का सौभाग्य मुझे नहीं मिला है. इस गाने में वह मेरे साथ ठुमके लगाएंगे यह मेरे लिए सबसे बडी बात है ....और आप जानते ही हैं कि जब दो मराठी मिलते हैं तो वह कितना धमाल मचाते हैं.

राखी ने बिल्कुल सही फरमाया जब दो मराठी मिलते हैं तो काफी धमाल मचाते हैं मगर उन्होंने यह नहीं बताया कि जब तीन मराठी मिलते हैं तो क्या होता है क्योंकि गणेश आचार्या भी इनमें शामिल हैं. सो इस तीसरे आइटम सॉग को अपनाने के राखी के तीन कारण सुनने के बाद इस बात का अंदाज़ा हम वह आइटम सॉग को देखकर ही लगाएंगे कि जब तीन मराठी आपस में टकराते हैं तो क्या होता है ? तब तक के लिए इंतज़ार...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X