Pic of the Day: विकी कौशल के कपड़ों में दिखीं कैटरीना कैफ, फैन्स कह रहे बधाई हो!

विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं, ये अफवाहें पिछले साल से गपशप गली में घूम रही हैं। और लॉकडाउन के दौरान कई बातों ने इन अफवाहों पर मुहर लगाई। अब, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक तस्वीर ने कैटरीना कैफ को अपनी बिल्डिंग के बाहर, हू ब हू ऐसी हुडी में देखा जो विकी कौशल के पास है।

बस तब से फैन्स इस जोड़े को आधिकारिक रूप से बधाई दे रहे हैं, किस बात की हमें नहीं पता! लेकिन सबका कहना है कि ये Hoodie, विकी कौशल की है जो कैटरीना पहने नज़र आ रही हैं। कारण? यही Hoodie, विकी कौशल ने भूत के प्रमोशन के दौरान भी पहनी थी।

vicky-kaushal-and-katrina-kaif-s-relationship-enters-sharing-each-other-s-clothes-stage

अब दो लोगों के पास एक ही जैसी Hoodie क्यों नहीं हो सकती इस बात को कोई सोचना ही नहीं चाहता। क्योंकि भई अफवाहों में अगर आप लॉजिक डाल देंगे तो फिर दो लोगों के बीच के क्या चल रहा है, इस पर गॉसिप कैसे हो पाएगी।

खैर, इससे पहले भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ की एक ही जैसे Hoodie में तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। हालांकि दोनों के बीच कुछ पक रहा है, ये खबर ना जाने कब से लोगों धीमी जु़बान में बोल और सुन रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X