#KhanLucky: तो चौथी बार मिलकर ये जोड़ी देगी एक और सुपरहिट!

बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी बन जाती हैं जिनको बस देखकर लगता है कि किसी की नज़र ना लगे। टाइगर श्रॉफ और उनके डायरेक्टर सब्बीर खान की जोड़ी भी कुछ ऐसी है।

और फिर ये प्यार इतना ज़्यादा हो जाता है कि एक साथ फिल्म के लिए कोई ना कोई रिप्लेस हो जाता है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ शाहिद कपूर को मगधीरा रीमेक से रिप्लेस कर चुके हैं।

tiger shroff in magadheera

टाइगर ने हीरोपंती के साथ सब्बीर की फिल्म से डेब्यू किया और उसके बाद बागी भी सुपरहिट हो गई। इसके बाद दोनों मुन्ना माईकल में साथ काम रहे हैं। और चौथी फिल्म से वो सुपरहिट रिकॉर्ड बनाने वाले है।
[अक्षय Vs सलमान Over: किसके हाथ आई धमाकेदार रीमेक]

अभी फिल्म का रीमेक राइट्स किसी के पास नहीं है। फिलहाल बॉलीवुड में कम से कम इन 9 फिल्मों के रीमेक की चर्चा ज़ोरों पर है जिन्हें देखने में दर्शकों को काफी मज़ा आने वाला है -

थेरी रीमेक
अक्षय कुमार साउथ की ब्लॉकबस्टर थेहरी रीमेक के साथ 200 करोड़ का धमाका कर सकते हैं। साउथ सुपरस्टार विजय की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने धुंआधार कमाई की है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है तो कई मायनों में बाहुबली को पीछे छोड़ चुकी है।

अनुराग से हारे शाहरूख
शाहरूख खान चमेली की शादी के रीमेक राइट्स खरीदना चाहते थे लेकिन फिल्म के राइट्स अब फैंटम फिल्म्स के पास है। इसका मतलब है कि जल्द ही फैंटम एक और धमाकेदार कॉमेडी लेकर आ रहा है।

राम लखन
राम लखन की कास्टिंग तो जैसे बॉलीवुड के जी का जंजाल बनी हुई है। लेकिन रोहित शेट्टी ने हाल ही में फिल्म के बारे में बात की। [पूरे बॉलीवुड को करना है एक ही रोल - रोहित शेट्टी]

वन टू का फोर
शाहरूख खान की रेड चिलीज़ ने वन टू का फोर के राइट्स क्यों खरीदे हैं ये किसी को समझ में नहीं आ रहा है। लेकिन शाहरूख खान एक स्मार्ट बिज़नेसमैन हैं, इसलिए किसी को निराश होने की ज़रूरत नहीं है।

अंजाम
शाहरूख ने अंजाम के भी रीमेक राइट्स खरीदे हैं। अब देखते हैं कि उनकी कौन सी फिल्म का रीमेक बनना पहले शुरू होता है। वैसे इस फिल्म में शाहरूख ने आज तक का बेस्ट निगेटिव किरदार निभाया है।

अंगूर
अंगूर रीमेक रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में शाहरूख खान फाइनल हैं। शाहरूख ने बताया कि इस फिल्म के कास्ट से लेकर कहानी सबकुछ फाइनल कर चुके हैं।

हम
अमिताभ बच्चन की इस सुपरहिट फिल्म का भी रीमेक चर्चा में है। पहले खबर थी कि दिलवाले इसी से प्रेरित है लेकिन सारी खबरें झूठी साबित हुईं। अब फिल्म को नए सिरे से बनाने की तैयारी है।

चलती का नाम गाड़ी
किशोर कुमार की ज़बर्दस्त कॉमेडी और एक लड़की भीगी भागी से जैसे गानों ने इस फिल्म को लेजेंड बना दिया है। अब फिल्म की रीमेक की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है।

खलनायक
सुनने में आया है कि संजय लीला भंसाली ने खलनायक के रीमेक की तैयारी शुरू कर दी है। पर दिक्कत ये है कि सुभाष घई इसके राइट्स 10 करोड़ में बेच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X