..................... Has Shehnaaz Gill walked out of Salman Khan's Kabhi Eid Kabhi Diwali | क्या शहनाज़ गिल ने भी छोड़ दी है सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली - Hindi Filmibeat

शहनाज़ गिल ने भी छोड़ी सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली, निगेटिव पब्लिसिटी है कारण?

सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं लेकिन कोई भी खबर सकारात्मक नहीं है। और अब रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज़ गिल भी इस फिल्म को छोड़ने का मन बना चुकी है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से फिल्म मेें लोग आ रहे हैं और फिल्म से लोग बाहर जा रहे हैं।

ऐसे में शहनाज़ गिल अपने डेब्यू प्रोजेक्ट के साथ इतना बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहती हैं और वो भी एक बार फिर से इस फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने के फैसले पर विचार कर रही हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स का दावा ये भी है कि सलमान खान शहनाज़ को समझा रहे हैं कि उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।

has-shehnaaz-gill-walked-out-of-salman-khan-s-kabhi-eid-kabhi-diwali-after-too-much-negativity

गौरतलब है कि शहनाज़ गिल इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी थीं। लेकिन फिर फिल्म के दोनों हीरो, ज़हीर इक़बाल और आयुष शर्मा ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद फिल्म में सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल की एंट्री हो गई। शहनाज़ गिल, फिल्म में जस्सी गिल के ही अपोज़िट दिखने वाली हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी हीरोइन ने सलमान खान की फिल्म रिजेक्ट की हो। पहले भी कई हीरोइनों ने स्क्रिप्ट की कमी या फिर दूसरे कारणों से सलमान खान की फिल्में रिजेक्ट की हुई हैं।

कंगना रनौत

कंगना रनौत

कंगना रनौत, मशहूर लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद की चहेती हैं। यही कारण है कि बजरंगी भाईजान लिखने के बाद केवी विजयेंद्र की फेवरिट हीरोइन कंगना रनौत को फिल्म की हीरोइन के लिए अप्रोच किया गया। लेकिन कंगना रनौत ने इसे यह कह कर रिजेक्ट कर दिया कि इस फिल्म में हीरोइन का कोई रोल नहीं और वो ऐसा किरदार नहीं करना चाहेंगीं।

कृति सैनन

कृति सैनन

कृति सैनन को सलमान खान की फिल्म सुल्तान ऑफर हुई। लेकिन साथ ही यशराज फिल्म्स ने कृति सैनन को कंपनी का टैलेंट बनने की पेशकश की। इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक कृति अगली तीन फिल्में केवल यशराज फिल्म्स के साथ ही कर सकती थीं। कृति को ये ऑफर नामंज़ूर था और उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।

अमृता राव

अमृता राव

अमृता राव को प्रेम रतन धन पायो ऑफर की गई थी। क्योंकि उससे पहले वो सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह की हीरोइन थीं। लेकिन प्रेम रतन धन पायो में सूरज ने अमृता राव को सलमान खान की बहन का रोल ऑफर किया। अमृता का कहना था कि वो फिल्म की हीरोइन का रोल बखूबी कर सकती थीं। इसलिए अमृता ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान के साथ अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत कर रही थीं। लेकिन अचानक प्रियंका ने अपनी शादी का बहाना बनाकर फिल्म छोड़ दी। इस बात से सलमान खान काफी नाराज़ हुए और उन्होंने बयान भी दिया कि प्रियंका के लिए ये शादी बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी है क्योंकि उससे पहले वो अली अब्बास के पीछे पड़ी थीं साथ में फिल्म करने के लिए।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा को सलमान खान की फिल्म किक में एक डांस नंबर ऑफर किया गया था। लेकिन उस दौरान, परिणीति चोपड़ा अपना करियर बना रही थीं और वो केवल मुख्य किरदार निभाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने पूरे सम्मान के साथ सलमान खान की इस फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने हम दिल दे चुके सनम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी उसके बाद संजय लीला भंसाली, दोनों के साथ बाजीराव मस्तानी प्लान कर रहे थे। लेकिन उसी दौरान, सलमान खान और ऐश्वर्या राय का बुरा ब्रेकअप हुआ जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के साथ किसी भी तरह का रिश्ता रखना मंज़ूर नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X