अमिताभ से खफा शाहरुख?
अमिताभ अपने दिल की बातें अक्सर अपने ब्लॉग पर लिखते हैं। जो जाने-अनजाने कई बार विवाद भी खड़े करती हैं। पर अगर बिग बी शाहरूख का नाम ले रहे हैं तो ये बड़ी खबर है। वैसे तो सभी जानते हैं कि अमिताभ, शाहरुख की आपस में बनती नहीं है। फिर भी एक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं तो मेल-जोल तो रखना ही पड़ता है।
लेकिन अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि शाहरुख उन्हे नजरंदाज कर रहे हैं। सप्ताह भर पहले शाहरुख के जन्मदिन पर अमिताभ में बधाई संदेश भेजा। पर शाहरुख की ओर से अब तक उस संदेश का कोई जवाब नहीं भेजा गया। शाहरुख का जन्मदिन २ नवंबर को था और बिग बी ने उन्हे उसी दिन संदेश भेजा था। बिग बी शायद उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे।
अमिताभ का कहना है कि शाहरुख अमूमन ऐसा नहीं करते हैं। इस से पहले भी वह शाहरुख को संदेश भेज चुके हैं जिनके जवाब शाहरुख देते रहे हैं। फिर इस बार ऐसा क्यों हुआ, उन्हे नहीं मालूम ?
बिग बी के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है कि उन्होने बधाई संदेश भेजा और उन्हे उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शाहरुख से पहले धोनी ऐसा कर चुके हैं। बिग बी ने धोनी को पद्म श्री मिलने पर बधाई भेजी थी। अब ऐसा उनके ही साथ ही क्यों होता है, ये उन्हे नहीं मालूम।


Click it and Unblock the Notifications