Ooo: एक फ्लॉप का असर, अब सलमान को आमिर नहीं, अक्षय कुमार बनना है!
कहते हैं कि एक झटका हमेशा ज़रूरी होता है और सलमान को वो झटका मिला है 2017 की ईद पर, ट्यूबलाइट के बहाने से। अब तक सलमान खान को आमिर खान बनना था लेकिन अब उनका फंडा क्लियर है - बॉक्स ऑफिस का फ्लेवर है अक्षय कुमार।
इसलिए सलमान ने भी अपना फंडा साफ कर लिया है - कि अब बॉक्स ऑफिस पर केवल अक्षय कुमार बनना है। और सलमान ने इस बात पर अमल करना भी शुरू कर दिया है।

दरअसल, ईद पर हमेशा ही सलमान खान का धमाका होता है लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। वहीं इस साल, का फ्लेवर था अक्षय कुमार की कॉमेडी। जो पूरे साल छाई रही। टॉयलेट हो या जॉली एलएलबी।
वैसे भी 2017 में कॉमेडी छाई रही। ऐसे में सलमान ने ईद 2018 के लिए रेस 3 को कॉमेडी बनाने का फरमान जारी कर दिया है। अब देखना ये है कि उनका ये स्विच कितना काम आता है और कितना नहीं।


Click it and Unblock the Notifications