Opps.. बजरंगी भाईजान ने सेट पर ये क्या कर रहे हैं सलमान खान!
[गपशप] सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन केस में भले ही जमानत मिल गई हो, लेकिन इस सुनवाई के बाद सलमान की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। यह बदलाव 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर भी साफ देखी जा सकती है, जिसकी शूटिंग फिलहाल कश्मीर में चल रही है।
जी हां, सुनवाई के पहले जहां सलमान को पहलगाम में शूटिंग के दौरान फैंस के साथ समय गुजारते, उनके साथ तस्वीरें खिंचाते देखा जाता था। अब सलमान फैंस से मिलने में कतरा रहे हैं। सलमान का यह बदलाव उनके फैंस को निराश कर रहा है।
जब सलमान को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई, तभी भी सलमान के फैंस सलमान के साथ खड़े रहे। सबने बिना कुछ सोचे समझे एक सिरे से सलमान के सजा को गलत बताया था। लिहाजा, जब वही सलमान फैंस से न मिलना चाह रहे हों, तो निराशा होगी ही..
PIC: एक नहीं, दो नहीं, यहां हैं चार- चार सलमान खान.. जानिए क्या.
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म बजरंगी भाईजान के अंतिम हिस्से की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। लिहाजा यहां फैंस सलमान के साथ समय गुजारने के लिए बेकरार हैं। लेकिन लगता है उन्हें अब वह मौका नहीं पाएगा। बताया जा रहा है, पूरी फिल्म की क्रू ताजीवास पहाड़ियों पर शूटिंग कर रही है और उसे पूरी तरह से सील कर दिया गया है ताकि कोई भी वहां आने न पाए।
हम्मम.. बता दें, हिट एंड रन केस की सुनवाई 15 जून को फिर से होने वाली है। लिहाजा, सलमान का परेशान होना समझ सकते हैं। उम्मीद है जल्द ही सलमान कोर्ट के चक्करों से बाहर निकल पाएं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


