तगड़ा Rumor: प्रियंका चोपड़ा की शादी के सबसे खास मेहमान - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की तैयारियों में ज़ोर शोर से लग चुकी हैं और खबरों की मानें तो मेहमानों की लिस्ट में सबसे खास और सबसे अहम नाम जुड़ चुका है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में होने वाली शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल दिल्ली में ही हैं लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति मिल पाई या नहीं इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की जा रही है। लेकिन डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका ने प्रधानमंत्री को निमंत्रण ज़रूर भेजा है और उनसे जोधपुर आने की गुज़ारिश की है।

अब देखना है कि प्रधानमंत्री प्रियंका चोपड़ा का आग्रह स्वीकार कर पाते हैं या नहीं। इससे पहले, नरेंद्र मोदी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। लेकिन वो रिसेप्शन दिल्ली में था और विराट, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। हालांकि सिनेमा के क्षेत्र में इंटरनेशनल स्तर पर प्रियंका चोपड़ा ने भारत के नाम का झंडा गाड़ा है।
वहीं शादी की गेस्ट लिस्ट में बाकी के मेहमानों में शामिल हैं प्रियंका की नई फिल्म द स्काई इज़ पिंक के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और को स्टार फरहान अख्तर। सलमान खान की बहन अर्पिता, प्रियंका की बेस्ट फ्रेंड हैं तो सलमान खान का पूरा परिवार इस शादी के लिए आमंत्रित है। वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी प्रियंका की खास दोस्त हैं।
हालांकि ईशा फिलहाल अपनी शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त होंगी। वहीं इस शादी में बॉलीवुड से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को न्योता दिया गया है। अब एक ही शादी में रणबीर, सलमान और कैटरीना आएंगे, ये थोड़ा मुश्किल लगता है। इसके अलावा बॉलीवुड में किसी को इस शादी का न्योता नहीं मिला है।
अगर वाकई नरेंद्र मोदी इस शादी का हिस्सा बन जाते हैं तो ये कई मायनों में काफी खास हो जाएगी। आपको फटाफट दे देते हैं इस शाही शादी की सारी अपडेट्स -


Click it and Unblock the Notifications

