कैटरीना कैफ ने शूट किया सूर्यवंशी का पोस्टर, रोहित शेट्टी - अक्षय कुमार के साथ एक्शन धमाका
कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में एक साथ दिखाई देंगे। खबर है कि फिल्म के लिए कैटरीना कैफ ने अपना पोस्टर भी शूट कर लिया है। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी। फिल्म में कैटरीना कैफ एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दे सकती हैं, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्म के लिए पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज़ के नाम की भी चर्चा थी।
लेकिन अब फिल्म में कैटरीना कैफ का नाम फाईनल हो चुका है। कैटरीना और अक्षय कुमार एक साथ कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत के बाद कैटरीना कैफ के पास वैसे भी कोई फिल्म नहीं है।

वहीं फिल्म की बात करें तो माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी की ये फिल्म कन्नड़ फिल्म तगारू का रीमेक है। हालांकि रोहित शेट्टी पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी फिल्म की कहानी ओरिजिनल है और किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं है। लेकिन सूत्रों की मानें तो सिंबा और सूर्यवंशी की प्लानिंग एक ही साथ हुई।
जहां सिंबा टेंपर का रीमेक थी वहीं सूर्यवंशी तगारू का रीमेक है। हालांकि इसके पहले भी इस फिल्म का एक्शन हीरो बिज्जू का रीमेक बताया गया था। आप देखिए बॉलीवुड में फिलहाल कितनी रीमेक फिल्मों की चल रही है प्लानिंग -


Click it and Unblock the Notifications