सैफ को बच्चों से दूर कर रही हैं करीना?
बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान वैसे तो सैफ के हर फैसले में शादी से पहले ही साथ हैं लेकिन इधर बीच कुछ मामला गड़बड़ चल रहा है।नहीं-नहीं सैफ-करीना के बीच में कुछ नहीं हुआ है बल्कि मामला गड़बड़ चल रहा है सैफ और सैफ के बच्चों में। क्योंकि अब दोनों साथ-साथ कम ही दिखायी पड़ते हैं। डेली भास्कर की माने तो कहा जा रहा है सैफ और उनके बच्चों सारा-इब्राहिम के बीच में अब करीना आ गयी है।
सैफ आम तौर पर काफी बिजी रहते हैं और करीना भी। दोनों को जो भी समय मिलता है उसे साथ बिताते हैं ऐसे में सैफ जो वक्त बच्चों को देते थे, वह अब करीना को चला जाता है। जिसकी वजह से सैफ, बच्चों से दूर हो रहे हैं।
हालांकि सार्वजनिक स्थानों पर करीना, सैफ के बच्चों पर लाड़ ही दिखाती नजर आती हैं। यहां तक की सारा-इब्राहिम करीना को छोटी मां ही कहते हैं बावजूद इसके सैफ और उनके बच्चों के बीच में दूरियां करीना के ही कारण बन रही हैं।
मालूम हो कि सैफ ने करीना से पहले अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी जो कि उनसे 12 सालबड़ी थी लेकिन शादी के 14 साल बाद यह रिश्ता तलाक में तब्दील हो गया। अमृता से सैफ को दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। वैसे सैफ अपनी बेटी सारा को फिल्मी दुनिया में ही लाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने उसे वजन कम करने को बोला है।
आईये आपको दिखाते हैं सारा खान की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications