आमिर ने अपनी हीरोइन को दी WARNING, शाहरूख को छोड़, सलमान को पकड़ा!
आमिर खान ने अपनी राकेश शर्मा बायोपिक शाहरूख खान को सौंप दी है ये तो सबको पता है। फिल्म का नाम है सैल्यूट और माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होने जा रही है।
अब आते हैं फिल्म की हीरोइन पर। जब आमिर इस फिल्म में थे तो माना जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की हीरोइन हैं। लेकिन खबर है कि जैसे ही आमिर ने फिल्म छोड़ी, सबसे पहले उन्होंने प्रियंका को फोन कर बताया कि मै ये फिल्म नहीं कर रहा।

बस अब ये सुनते ही प्रियंका ने अगला प्रोजेक्ट ढूंढना शुरू कर दिया। और प्रियंका की खोज जाकर रूकी सलमान खान की भारत पर। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा और शाहरूख खान अब शायद ही कभी साथ में परदे पर दिखाई दें। इसलिए आमिर ने पहले ही प्रियंका को चेतावनी दे दी थी। और प्रियंका ने भी तुरंत इस पर अमल किया।
अब खबर है कि प्रियंका का ये रोल आ चुका है करीना कपूर खान की झोली में। करीना काफी समय से अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल करने में लगी हैं। और लगता है कि वो शाहरूख की फिल्म फाइनल हो चुकी है।
इसके अलावा, इस वक्त करीना कपूर के पास चार फिल्मों की स्क्रिप्ट है। इनमें से एक फिल्म क्रिअार्ज इंटरटेनमेंट की है और एक सोशल ड्रामा है। इन सबके अलावा जो फिल्म पक्की लग रही है वो है मराठी फिल्म आपला मानुस का रीमेक।
लेकिन करीना की अगली फिल्म क्या होगी, इसका अनाउंसमेंट वो वीरे दी वेंडिंग के बाद ही करने वाली है। इसलिए फैन्स को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। और अगर करीना को सभी फिल्में पसंद आती हैं तो समझ लीजिए बस बैक 2 बैक परदे पर बेबो ही बेबो दिखेंगी।
वैसे करीना कपूर के मूड का कोई भरोसा नहीं है। हो सकता है कि वो ये चारों ही फिल्म रिजेक्ट कर दें। क्योंकि पहले वो भी एक से एक शानदार फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications


