OUCH: धमाकेदार हो रही थी तैयारी...लेकिन टाईगर सीक्वल के साथ ये क्या हुआ
करण जौहर ने जब अनाउंस किया कि टाईगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के हीरो होंगे, फैन्स काफी खुश थे। उस दौरान, टाईगर श्रॉफ फिल्मों के लिहाज़ से शानदार तरक्की कर रहे थे।
लेकिन फिर बैक टू बैक टाईगर की दो फिल्में फ्लॉप हुईं और सारे समीकरण बदल गए। जहां एक तरफ, टाईगर के साथ सारा अली खान से लेकर जान्हवी कपूरे के लॉन्च की बातें हो रही थीं, अब फिल्म ही डिब्बाबंद मानी जा रही है।

Recommended Video

गौरतलब है कि करण जौहर ने पहले भी साफ किया है कि आने वाले दिनों में वो कई चेहरे लॉन्च करने वाले हैं। लेकिन अब वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल की बात बिल्कुल नहीं कर रहे हैं।
अब अचानक से क्या हुआ पता नहीं लेकिन गपशप गली की मानें तो फिलहाल करण जौहर ने इस सीक्वल पर काम रोक दिया है। दूसरी तरफ उन्होंने रणबीर कपूर - आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र और अक्षय कुमार के साथ केसरी अनाउंस कर दी है।
अब देखना ये है कि करण जौहर टाईगर श्रॉफ के साथ स्टू़डेंट सीक्वल करते हैं या फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाएगी। वैसे जानिए हाल फिलहाल में करण जौहर किन बच्चों पर नज़रें रख रहे होंगे -


Click it and Unblock the Notifications
