..................... Has Irrfan Khan signed Udham Singh biopic, will start post cancer recovery - Hindi Filmibeat

एक और Khandaar बायोपिक के लिए तैयार हो जाइए, 2020 का बेस्ट एक्टर अवार्ड तय

इरफान खान के करियर के लिहाज़ से 2017 - 2018 काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। एक तरफ जहां उनकी फिल्म हिंदी मीडियम को लोगों ने भरपूर प्यार और अवार्ड्स दिए वहीं दूसरी तरफ उनके कैंसर होने की खबर से हर कोई सकते में आ गया। लेकिन अब इरफान खान धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं और माना जा रहा है कि इसी बीच उन्होंने अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल कर दिया है।

अगर डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो इरफान खान ठीक होने के बाद, बॉलीवुड में ऊधम सिंह बायोपिक से अपनी वापसी करेंगे जिसे बनाएंगे शूजित सरकार। हालांकि इस खबर की पुष्टि फिलहाल किसी ने नहीं की है लेकिन हां ये ज़रूर है कि अपने इलाज के दौरान, इरफान अपने दोस्तों के लगातार संपर्क में रहे हैं।

has-irrfan-khan-signed-udham-singh-biopic-will-start-post-cancer-recovery

ऐसे में हो सकता है कि ये प्रोजेक्ट डिसकस हुआ हो। लेकिन इरफान के लौटने के बाद, 2019 के बाद के महीनों में फिल्म शुरू की जा सकती है और 2020 में इसे रिलीज़ किया जा सकता है।

फैन्स और बॉलीवुड उनके जल्द ठीक होने की कामना करने में लग गए। अब आज सुबह इरफान खान की एक और तस्वीर वायरल हुई है और वो काफी हंसते खिलखिलाते अपने इलाज को ले रहे हैं।

हालांकि इरफान काफी कमज़ोर दिख रहे हैं। फिर भी उन्हें इस तरह कैंसर से लड़ते देख फैन्स को थोड़ा सुकून मिल सकता है। वैसे भी इरफान का इलाज पॉज़िटिव असर दिखा रहा है और जल्दी ही वो ठीक होकर भारत वापसी करेंगे जिसका इंतज़ार फैन्स और बॉलीवुड बेसब्री से कर रहे हैं।

वैसे बॉलीवुड में कई बायोपिक पर काम चल रहा है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X