तगड़ा Rumor: शाहरूख खान और ऋतिक रोशन ने संभाला अपना डूबता करियर, साथ में धमाकेदार रीमेक फाइनल!
इस समय बॉलीवुड में पुराने लोग जा रहे हैं और नए लोग आ रहे हैं। इसलिए टिके रहने के लिए बिकते रहना बहुत ज़रूरी है और फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर दो लोगों ने बिकना बिल्कुल बंद कर दिया है। वो हैं शाहरूख खान और ऋतिक रोशन। दोनों का ही करियर किस दिशा में जा रहा है, दोनों को खुद ही नहीं पता है।
ऐसे में अब दोनों ने एक समझदारी भरा फैसला लेते हुए हाथ मिलाने की ठान ली है। शाहरूख खान और ऋतिक रोशन आखिरी बार कभी खुशी कभी गम में साथ में दिखाई दिए थे। अब खबर है कि दोनों एक साथ विक्रम वेधा रीमेक में दिखाई दे सकते हैं।

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और शाहरूख खान दोनों के ही करियर में फिलहाल कुछ खास नहीं चल रहा है। सुपर 30 के बाद ऋतिक के पास यशराज फिल्म्स की टाईगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म है।
वहीं शाहरूख के पास कोई भी कंफर्म प्रोजेक्ट नहीं है। बात की जाए बॉक्स ऑफिस की तो बैंग बैंग से बाद ऋतिक ने और हैप्पी न्यू ईयर के बाद शाहरूख ने कोई कमाल नहीं दिखाया है।
ऐसे में इन दोनों के ही पास एक दूसरे का साथ देने से बेहतर ऑप्शन फिलहाल कोई नहीं दिख रहा है। वैसे जानिए बॉलीवुड में किन किन साउथ रीमेक पर चर्चा चल रही है -


Click it and Unblock the Notifications