#BangOn: 50 करोड़ से कितनी ज़्यादा फीस में हुए हैं अक्षय कुमार साइन!
अगर गपशप गली की मानें तो अक्षय कुमार इस डील के बाद हर लिहाज़ से बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बन जाएंगे। दरअसल, अक्षय कुमार के मुंबई फैन क्लब ने अपने फेसबुक पर एक खबर शेयर की है जिसकी मानें तो दिव्या खोसला ने अक्षय कुमार को 56 करोड़ में साइन किया है।
अक्षय कुमार और टीसीरीज़ ने वैसे भी एयरलिफ्ट के साथ जितनी मज़बूती से दर्शकों पर पकड़ बनाई है, उसके बाद भूषण कुमार और अक्षय कुमार का साथ काफी लंबा चलने वाला था।
[#ProofPics: अक्षय कुमार सुपर से भी ऊपर वाले परफेक्ट हैं!]
लेकिन अब भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने अक्षय को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। दिव्या खोसला कुमार, सनम रे और यारियां से साबित कर चुकी हैं कि युवाओं की नब्ज़ पकड़ना वो जानती हैं। ऐसे में अक्षय कुमार के साथ वो क्या अलग करती हैं, ये देखना होगा।
["इस देश में केवल एक ही सुपरस्टार है" - अक्षय कुमार]
दिलचस्प ये है कि उन्होंने अपना डेब्यू अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों से किया था। अब ये तो तय है 56 करोड़ की फीस पर अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल सुपरस्टार बन गए हैं। जानिए कैसे बने अक्षय इंडिया के फेवरिट -


Click it and Unblock the Notifications