..................... Has Deepika Padukone signed her 13th film as horror film, shares a spooky teaser | दीपिका पादुकोण ने साईन की 13वीं फिल्म, हॉरर के साथ डराने की तैयारी - Hindi Filmibeat

क्या दीपिका पादुकोण साईन कर लिया है 13वां प्रोजेक्ट - हॉरर फिल्म, डरावना वीडियो रात में देखेंगे तो डर जाएंगे

दीपिका पादुकोण ने अचानक से अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे शानदार अनाउंसमेंट की तरफ इशारा किया है जो अगर सच है तो फैन्स के लिए काफी खुशी की बात हो सकती है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अजीब सा, यूं कहें डरावना सा वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में पहले दीपिका पादुकोण एक तस्वीर के फ्रेम में तस्वीर जैसी नज़र आती हैं। अचानक उस तस्वीर में जान आ जाती है। तस्वीर का फ्रेम गायब हो जाता है। लेकिन तब तक एक और दीपिका जैसी दिखने वाली शख्स आती है और उस तस्वीर से निकली जान को गायब कर देती है। इसके बाद ये शख्स खुद वो तस्वीर बनकर फ्रेम में कैद हो जाती है।

has-deepika-padukone-confirmed-her-13th-film-as-horror-shares-spooky-teaser-12-projects-in-line

इस वीडियो के अंत में सुनाई देती है दीपिका पादुकोण की एक डरावनी सी खिलखिलाहट और साथ में आंखों की ढेर सारी पुतलियां। लेकिन इस वीडियो के साथ दीपिका पादुकोण ने कोई कैप्शन नहीं दिया है।

ऐसे में फैन्स हैरान हैं कि दीपिका का ये वीडियो क्या किसी नई हॉरर फिल्म की तरफ का इशारा है। वैसे भी दीपिका पादुकोण ने काफी समय से किसी नई फिल्म का अनाउंसमेंट नहीं किया है। ऐसे में अगर दीपिका पादुकोण वाकई किसी हॉरर फिल्म का अनाउंसमेंट करने जा रही हैं तो फैन्स इसके लिए काफी उत्साहित हो सकते हैं।

पहली ही फिल्म से जुड़ा था हॉरर

पहली ही फिल्म से जुड़ा था हॉरर

गौरतलब है कि दीपिका अपनी पहली ही फिल्म ओम शांति ओम में एक भूत की भूमिका में दिखाई दे चुके हैं। फिल्म में दीपिका शांतिप्रिया की आत्मा के रूप में क्लाईमैक्स में एंट्री लेती हैं और पूरी फिल्म का रूख बदल देती हैं। हालांकि, इसे हॉरर नहीं कहा जा पाएगा क्योंकि दीपिका केवल अर्जुन रामपाल के किरदार मुकेश से बदला लेने लौटती हैं और वो काम कर बिना किसी और को नुकसान पहुंचाए लौट जाती हैं।

जुड़ा था रात और दिन रीमेक से नाम

जुड़ा था रात और दिन रीमेक से नाम

कुछ सालों पहले, दीपिका पादुकोण का नाम वो कौन थी रीमेक से जुड़ा था। इस साईकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में दीपिका पादुकोण, साधना के किरदार में दिखाई देने वाली थीं। मनोज कुमार और साधना स्टारर ये फिल्म हिंदी सिनेमा की बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक मानी जाती है।

लगातार मिल रहे हैं शानदार प्रोजेक्ट्स

लगातार मिल रहे हैं शानदार प्रोजेक्ट्स

दीपिका पादुकोण भले ही काफी समय से बड़े परदे से गायब हैं लेकिन इसका असर उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नहीं पड़ रहा है। दीपिका लगातार अच्छी कहानियां सुन रही हैं और अच्छे प्रोजेक्ट्स साईन भी कर रही हैं। इसलिए इस समय उनके पास एक तरफ बेस्ट कहानियां हैं तो दूसरी तरफ एक से एक कहानियों और बड़े बैनर के ऑफर्स हैं।

भंसाली की नई फिल्म?

भंसाली की नई फिल्म?

खबर है कि दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली की नई फिल्म का ऑफर मिला है जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी दिखाई दे सकते हैं। ये अफवाहें तब से उड़ रही हैं जब से कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर दिखाई दिए हैं। वैसे भी काफी समय से फैन्स दीपिका और कार्तिक को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

सीता और द्रौपदी

सीता और द्रौपदी

मधु मंटेना ये साफ कर चुकी हैं कि उनकी आने वाली mytho - verse यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण पहले सीता बनेंगी और उसके बाद द्रौपदी। जहां, सीता में रामायण को सीता की दृष्टि से दिखाया जाएगा और माना जा रहा है कि ये देवदत्त पटनायक की किताब पर आधारित हो सकती है वहीं द्रौपदी में महाभारत को द्रौपदी की दृष्टि से दिखाया जाएगा जो चित्रा बनर्जी की किताब द पैलेस ऑफ इल्यूजन्स पर आधारित है।

अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न

अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न

इसके अलावा, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के साथ अंग्रेज़ी फिल्म द इंटर्न के रीमेक में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण ऋषि कपूर के साथ नज़र आने वाली थी लेकिन उनके निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को इस फिल्म में रिप्लेस किया है। इससे पहले, बच्चन साहब और दीपिका की केमिस्ट्री की पीकू में काफी तारीफ हो चुकी है।

नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म

नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म

प्रभास के साथ दीपिका की अगली फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली है, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म 'महानटी' का निर्देशन किया था। यह एक पैन इंडिया, बिग बजट साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में भी दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगी।

ऋतिक रोशन के साथ फाईटर

ऋतिक रोशन के साथ फाईटर

दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ आनंद की अगली एक्शन फिल्म फाईटर पर भी काम शुरू कर चुकी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगी। फैन्स इस जोड़ी को देखने के लिए इतने ज़्यादा उत्साहित हैं कि अभी से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे चुके हैं।

शाहरूख खान के साथ वापसी

शाहरूख खान के साथ वापसी

दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान के साथ यशराज फिल्म्स पठान में दिखाई देंगे। ये दीपिका और शाहरूख खान चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस में दिखाई दे चुके हैं। दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान और जॉन अब्राहम के साथ पठान की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।

शकुन बत्रा की अनाम फिल्म

शकुन बत्रा की अनाम फिल्म

दीपिका पादुकोण, शकुन बत्रा की अनाम फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म एक लव स्टोरी है। माना जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण एक फिटनेस ट्रेनर की भूमिका में दिखाई देंगी और फिल्म वैलेंटाईन्स डे 2022 में रिलीज़ हो सकती है।

रोहित शेट्टी की सर्कस

रोहित शेट्टी की सर्कस

रोहित शेट्टी की सर्कस में भी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ एक कैमियो करती नज़र आएंगी। माना जा रहा है कि फिल्म में दीपिका एक छोटा सा मज़ेदार किरदार निभाएंगी और उनके हिस्से एक डांस नंबर भी है। दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी की मीनम्मा हैं। चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता के बाद से उनकी और रोहित शेट्टी की ईक्वेशन शानदार है।

12 साल का सफल करियर

12 साल का सफल करियर

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल ही अपने करियर के 12 साल पूरे किए हैं। इस दौरान संजय लीला भंसाली की फिल्मों ने उनके करियर की दिशा ही मोड़ कर रख दी। वरना दीपिका लगातार कॉमर्शियल फिल्मों का हिस्सा तो थीं लेकिन उनके टैलेंट को काफी कम लोग देख पा रहे थे। अब उनकी आने वाली फिल्मों की ये लाईन देखकर तो लग रहा है कि दीपिका पादुकोण धमाका करने वाली हैं।

बात करें दीपिका के इस हॉरर वीडियो की तो वाकई दीपिका का ये अवतार काफी डरावना है और फैन्स अभी भी उनके इस वीडियो का मतलब समझने की कोशिश ही कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X