..................... Has Boney kapoor registered Mr India Sequel as Return of Mr India - Hindi Filmibeat

30 साल बाद शुरू हो गया ब्लॉकबस्टर सीक्वल, नाम भी हो गया FINAL!

श्रीदेवी और अनिल कपूर स्टारर मिस्टर इंडिया को तीस साल पूरे हो गए हैं लेकिन अभी भी फिल्म की यादें लोगों के ज़ेहन में ताज़ा हैं। काफी समय से फिल्म के सीक्वल पर चर्चा चल रही है।

कभी माना जाता था कि फिल्म के हीरो हर्षवर्धन कपूर होंगे तो कभी कहा जाता था कि जान्हवी कपूर इस फिल्म से डेब्यू करेंगी। फिर खबरें आईं कि शेखर कपूर के पास शायद फिल्म के लिए कोई प्लॉट आ चुका है।

श्रीदेवी और अनिल कपूर को एक बार फिर से साथ देखने की तैयारी फैन्स ने शुरू कर दी थी। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद सब सन्नाटा हो गया। अब गपशप गली की मानें तो बोनी कपूर ने हाल ही में रिटर्न ऑफ मिस्टर इंडिया नाम से एक टाइटल रजिस्टर करवाया है।

has-boney-kapoor-registered-mr-india-seuel-as-return-mr-india

अब ये फिल्म की तैयारी है या नहीं ये नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इसके साथ बोनी ने करीब 20 और टाईटल रजिस्टर करवाए हैं जिनमें श्रीदेवी की डॉक्यूमेंट्री के लिए श्री, श्रीदेवी और श्री मैम भी रजिस्टर करवाया गया है।

लेकिन मिस्टर इंडिया सीक्वल पर चर्चा आए दिन हो ही जाती है। ये फिल्म बॉलीवुड की पहली साइंस फिक्शन फिल्म मानी गई। 1987 में रिलीज़ हुई ये फिल्म उस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म थी।

पिछले साल फिल्म के 30 साल पूरे होने पर फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने फिल्म के बारे में बात की थी। फिल्म का डायरेक्ट किया था शेखर कपूर ने।

फिल्म के बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी क्योंकि फिल्म में बड़े स्टार्स भले ही थे लेकिन फिल्म किसी की स्टारडम पर नहीं टिकी थी। फिल्म का कंटेंट बेहतरीन था इसलिए फिल्म चली। [#20Years: सलमान हिट....शाहरूख सुपरहिट लेकिन सनी देओल BLOCKBUSTER!]

मिस्टर इंडिया बिल्कुल अलग तरह की फिल्म थी औऱ इसलिए लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। चाहे मोगैंबो का कैरेक्टर हो या आफताब शिवदसानी और ओंकार कपूर जैसे चाइल्ड एक्टर जो आज बॉलीवुड में राज कर रहे हैं।

वहीं फिल्म का सबसे हिट गाना काटे नहीं कटते, अलीशा चिनॉय के लिए बहुत खास था क्योंकि उन्होंने ये गाना किशोर कुमार के साथ गाया था। अगर वाकई मिस्टर इंडिया सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है तो फैन्स काफी उत्सहित रहेंगे।

वैसे जानिए, बॉलीवुड में किन सीक्वल की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X