..................... Has Bollywood divided over Rustom Mohenjodaro promotions - Hindi Filmibeat

रूस्तम Vs मोहनजोदड़ो...बॉलीवुड सितारों ने चुन लिया अपना साइड?

दो फिल्मों का भिड़ना बॉलीवुड के लिए हमेशा ही असमंजस की स्थिति रही है और कोई कितनी भी कोशिश कर ले, हमेशा ही दो फिल्मों के बीच बॉलीवुड बंट ज़रूर जाता है। रूस्तम और मोहनजोदड़ो की टक्कर में भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है।

कोई लाख मना करे, लेकिन बॉलीवुड ने अपनी साइड चुन ली है। दोनों फिल्मों की रिलीज़ में आठ दिन बाकी है और फिलहाल सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह ने रूस्तम चुन ली है।

mohenjodaro vs rustom

हालांकि खबरें थीं कि ऋतिक रोशन सलमान खान से नाराज़ भी हैं कि अभी तक उन्होंने मोहनजोदड़ो के बारे में बात नहीं की, लेकिन बॉलीवुड ने शायद इसलिए भी साइड चुन ली है क्योंकि मोहनजोदड़ो की झलकियां अभी तक किसी को पसंद नहीं आई हैं।
[मोहनजोदड़ो Vs रूस्तम...ऋतिक - अक्षय के मुकाबले का SCORE ]

वहीं आशुतोष गोवारिकर बॉलीवुड के कम सोशल लोगों में से एक हैं। ऐसे में मोहनजोदड़ो को सपोर्ट कम मिलना वाजिब बात थी। दूसरी तरफ अक्षय कुमार इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।
[अक्षय कुमार की रूस्तम 2 का एलान...हुआ इस अंदाज़ में]

हालांकि ऋतिक रोशन पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मोहनजोदड़ो के बारे में लोग ज़्यादा बात करें। दोनों फिल्मों की रिलीज़ में अब ठीक 8 दिन का समय बचा है। और ये वक्त ऋतिक रोशन के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।
[#Exclusive: अक्षय कुमार की रूस्तम पर ऋतिक का REACTION!]

करण जौहर और सलमान खान रूस्तम के लिए ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि ऋतिक रोशन हमेशा से ऐसे सितारे रहे हैं, जिनका स्टारडम उनकी फिल्मों पर भारी रहा है।

अब तो बस उम्मीद है कि मोहनजोदड़ो भी उनके लिए लकी हो! आप किसके साथ हैं - रूस्तम या मोहनजोदड़ो, हमें नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइए!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X