#Final:हाथ से निकले थे सुलतान और सलमान...अब बनेंगी ऐश्वर्या राय!

इसे कहते हैं Luck By Chance! अंकिता लोखंडे के हाथ से सलमान खान की सुलतान निकली थी। अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की वजह से। लेकिन अब उन्हें मौका मिल रहा है ऐश्वर्या राय बनने का।

दरअसल, काफी दिनों से खबर थी कि अंकिता लोखंडे अपना बॉलीवुड डेब्यू जल्द कर सकती हैं और अब वो अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं संजय लीला भंसाली की पद्मावती से। अब संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड को ऐश्वर्या राय दी है।

ankita lokhande

इसलिए ज़ाहिर सी बात है कि अंकिता के लिए इससे बड़ा और ग्रांड डेब्यू कुछ नहीं हो सकता। खबर है कि अंकिता को हाल ही में संजय लीला भंसाली के नए ऑफिस में काफी समय बिताते देखा गया है और माना जा रहा है कि उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है।
["ना मैं लड़कीबाज़ हूं....ना वो शराबी थी...बस ब्रेकअप होना था"]

फिल्म में पहले से ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के होने की खबर है ऐसे में देखना है कि अंकिता के हाथ कितना और क्या लगा। वैसे रणवीर सिंह आजकल टीवी की हीरोइनों के लिए काफी लकी हो गए हैं। ऐसा क्यों वो जानिए यहां-->[ये क्यूट टीवी स्टार अब करने जा रही है सुपरस्टार डेब्यू]

खबरों की मानें तो अंकिता लोखंडे ने सुलतान के रोल के लिए ऑडीशन दिया था और वो इस रोल के लिए लगभग फाइनल थीं लेकिन फिर सुशांत सिंह राजपूत और यशराज फिल्म्स में हुई उनकी अगली फिल्म के लिए बहस।

बस इसके बाद अंकिता का नाम सुलतान से हटा दिया गया। पर अंकिता ने इस बात पर ज़्यादा रिएक्ट इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्हें वैसे भी सुशांत के साथ घर बसाना और वो कई सालों से सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X