पहली तस्वीर देकर अक्षय कुमार ने फिल्म से किया #WalkOut
अक्षय कुमार आजकल एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं और लोग उन्हें सोने का अंडा देने वाली मुर्गी कहने से भी नहीं हिचक रहे हैं। अक्षय जिधर हाथ लगा दें, उधर सोना।
बॉक्स ऑफिस पर इस समय अक्षय कुमार हर किसी की इज़्जत बचा रहे हैं और शायद यही कारण है कि अक्षय अपना हर प्रोजेक्ट फूंक फूंक कर चुन रहे हैं।

उनकी पैडमैन जनवरी में रिलीज़ होगी। लेकिन अक्षय के आने वाले प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। ये लाइन अब थोड़ी सी छोटी होने जा रही है।
खबर है कि अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार की मुगल बायोपिक से हाथ खींच लिया है। माना जा रहा है कि अक्षय स्क्रिप्ट में बदलाव चाह रहे थे।
भूषण वैसे भी अक्षय की फिल्में प्रोड्यूस करते हैं। लेकिन अब खबर है कि भूषण के पिता, गुलशन कुमार की बायोपिक से अक्षय ने अपने कदम पीछे ले लिए हैं क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर फिल्म में कोई बदलाव नहीं करना चाहते थे जो अक्षय को गंवारा नहीं हुआ।
वैसे फिल्म के को साइन करते हुए अक्षय कुमार और भूषण कुमार की एक तस्वीर भी जारी की गई थी। अब देखना है कि अक्षय और सुभाष में सहमति बनती है या फिल्म डिब्बाबंद होती है।


Click it and Unblock the Notifications
