अजय देवगन का 'आरक्षण' से इंकार!
अभी तक तो यही खबर थी कि अजय देवगन ने आरक्षण से इंकार कर दिया लेकि अब लेटेस्ट खबर ये है कि अजय ने राज कुमार संतोषी की फिल्म फ्लिक को भी मना कर दिया। अजय और प्रकाश झा की केमिस्ट्री से सभी वाकिफ हैं। अपहरण, गंगाजल और राजनीति प्रकाश की सभी फिल्मों में अजय का खास रोल जरूर होता है। इसलिए आरक्षण का हिस्सा भी उन्हे बनना ही था।
बॉलीवुड की फिजाओं में खबर थी कि अजय ने इस रोल के लिए मना कर दिया है। लेकिन ये खबर अजय के हवाले या उनके आधिकारिक सूत्रों की ओर से नहीं थी। अब खबर ये है कि अजय ने फ्लिक से भी पांव खींच लिए हैं। वैसे सच क्या है, ये बताने के लिए अजय अभी उपलब्ध नहीं है। खैर हमारा तो काम है आप को नई अपडेट्स देते रहना।
इसलिए दैट्सहिंदी की एनालिसिस के मुताबिक अगर अजय सही में ऐसा निर्णय ले रहे हैं तो इसकी वजह उनका नन्हा-मुन्ना हो सकता है। उनके घर बेटे युग को आए अभी बामुश्किल एक महीना ही हुआ है और अगर पापा काम में इतने बिजी होंगे तो मम्मी काजोल का ख्याल कौन रखेगा। वैसे भी अजय-काजोल फैमिली को प्राथमिक ता देते हैं, ये बात सभी जानते हैं।
aarakshan ajay devgan अजय देवगन आरक्षण काजोल प्रकाश झा फ्लिक बॉलीवुड राज कुमार संतोषी bollywood flick prakash jha raj kumar santoshi


Click it and Unblock the Notifications
