ऐश्वर्या ने KHAN सुपरस्टार को माफ किया है....कुछ भूली नहीं हैं....फिल्म रिजेक्ट!
Recommended Video

हाल ही में ऐश्वर्या राय और शाहरूख खान, ऐ दिल है मुश्किल में दिखे। इसके बाद वो वोग की एक पार्टी में भी पोज़ करते नज़र आए। सबको लगा सब ठीक हो गया है। लेकिन ऐश्वर्या राय, ऐ दिल है मुश्किल के बाद भी शाहरूख खान के साथ तीन फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं।

वो भी तब जब उन्हें जज़्बा और सरबजीत जैसी फिल्में करनी पड़ रही हैं। इस बीच करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल से ही उम्मीदें थीं लेकिन वहां भी करण जौहर ने केवल ऐश्वर्या राय को इस्तेमाल किया।
बहरहाल, ऐश्वर्या और शाहरूख के बीच चीज़ें ठीक नहीं थी और हाल ही में हुई हैं। लेकिन जिस तरह से ऐश्वर्या फिल्में रिजेक्ट कर रही हैं, अब ये लग रहा है कि क्या वाकई ऐश्वर्या ने शाहरूख खान को माफ कर दिया है?
क्योंकि काफी समय पहले ऐश्वर्या राय ने खुद अपने ही एक इंटरव्यू में कहा था कि वो चीज़ें भूलती कभी नहीं है। भले ही गलती करने वाले को माफ कर दें।
तो क्या इसका मतलब है कि ऐश्वर्या राय ने शाहरूख खान को माफ कर दिया है लेकिन वो ये कभी नहीं भूलेंगी कि एक दोस्त होने के बावजूद शाहरूख खान ने उनके साथ क्या किया!


Click it and Unblock the Notifications
