अक्षय कुमार और सलमान खान दोनों एक साथ हुए शानदार बायोपिक से REPLACE!
काफी समय से एक फिल्म की चर्चा ज़ोरों पर है और ये है गुलशन कुमार की मुगल बायोपिक जो कि टीसीरीज़ का बहुत महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है। पहले इस फिल्म में अक्षय कुमार थे लेकिन फिर अक्षय इस फिल्म को नहीं करने में दिलचस्पी दिखाने लगे।
इसके बाद खबर आई कि अक्षय के मुग़ल बायोपिक छोड़ने के बाद भूषण कुमार ने कहा कि मैं फिल्म के लिए बड़ा स्टार लेकर आऊंगा, शायद अक्षय से बड़ा। सनसनी फैलनी ही थी।

अब अक्षय से बड़े तो दो ही स्टार हैं इस देश में - आमिर खान और सलमान खान। हालांकि भूषण ने साफ किया कि उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। बहरहाल, बात आ कर टिकी दो खान्स पर।
पहले खबरें ये भी आईं कि आमिर खान, भूषण कुमार के साथ मुग़ल बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन फिर इन खबरों का खंडन कर दिया गया। अब ताज़ा अफवाहों की मानें तो फिल्म का हीरो फाइनल हो चुका है।
और फिल्म के हीरो हैं आमिर खान। दरअसल, अक्षय के रिजेक्ट करने के बाद आमिर को फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ अप्रोच किया गया और आमिर ने इसमें काफी बदलाव मांगे थे। वो सारे बदलाव, कर दिए गए हैं और आमिर ये फिल्म कर सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ काफी दिन पहले खबर थी कि टीसीरीज़ ने किसी बहुत बड़े स्टार को साइन किया है और जल्दी ही घोषणा होगी। अब सबको ये घोषणा सलमान खान और मुगल बायोपिक के नाम लग रही थी।
ऐसे में देखना है कि आखिरकार मुगल बायोपिक का एलान, किसके साथ होता है, सलमान खान या आमिर खान। रही बात अक्षय कुमार की तो वो हाल फिलहाल में कई लोगों को नाराज़ कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications