धमाकेदार डांस से एक बार फिर स्टेज तोड़ती नजर आई सपना चौधरी, दर्शकों को बोली ''तने छाती के लगा लू मैं...''

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर अपने धमाकेदार डांस के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे स्टेज परफॉर्मेंस देती आ रही हैं। इस डांस में सपना चौधरी ने 'तेरे पे शुरू, तेरे पे खत्म हो, जो देख्या मैंनु परेम से' हरियाणवी सॉन्ग पर डांस करती नजर आईं। इस वीडियो को सपना चौधरी ने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ''तने छाती के लगा लू मैं,"जले" इसके साथ ही उन्होंने दिल को इमोजी भी बनाया। साथ ही उन्होंने कुछ ट्रेंडिंग टैग भी लिखें।
बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने देसी हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए बैकलेस सूट पहना था। डांस के दौरान अपनी लंबी खुली जुल्फों को बार-बार हटाते हुए सपना अपनी कमर दिखाती हुई और लचकाती हुई नजर आईं। हरे रंग के पटियाला सलवार सूट में जब स्टेज पर सपना ने अंगड़ाइयां लेते हुए डां, किया तो दर्शकों की नींदें जैसे उड़ ही गईं। सपना के इस जोशभरे डांस पर दर्शक खुद को ठुमके लगाने से रोक नहीं पा रहे थे।
आपको बता दें कि सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती है और उन्हें इंस्टा पर 5.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हालांकि कई लोग उन्हें अक्सर वजन कम करने की भी सलाह देते रहते हैं। इस डांस वीडियो के दौरान भी कुछ कमेंट में लोगों ने कहा कि आप बहुत सुंदर है लेकिन अपना वजन भी कम कर लें। वहीं एक यूजर ने यह भी कमेंट किया कि 'तने छाती के लगा लूं मैं, लोग भले ही जले'। सपना की इस वीडियो को बहुत लोग लाइक कर रहे हैं, तकरीबन डेढ़ लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं।
आपको बता दें, हरियाणवी डांसर आजकल अपने घर में चल रहे विवादों के कारण भी खूब चर्चा में है। दरअसल, अपने धमाकेदार डांस से लाखे दिलों पर कब्जा करने वाली सपना चौधरी दहेज मांगने के कारण विवादों में है। सपना चौधरी की भाभी ने उन पर और उनके परिवार पर दहेज मांगने और शोषण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने सपना चौधरी, उनके भाई करण और उसकी मां के खिलाफ सपना की भाभी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।


Click it and Unblock the Notifications