हृतिक की जगह ली हरमन ने

फिलहाल अपनी अगली प्रेम कहानी के लिए उन्होंने हृतिक रोशन, दीपिका पादुकोणे और रणबीर कपूर को साइन किया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार संजय, हृतिक के लिए लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे।
उनके लिए संजय ने 'चेनाब गांधी" फाइनलाइज़ की थी मगर दुसरी फिल्मों में व्यस्त हृतिक अपना अमूल्य समय संजय को देने में नाकामयाब रहे। सो इसके लिए अगला नाम उन्होंने अपने शागिर्द रणबीर कपूर का फाइनलाइज़ किया मगर उन्होंने भी इससे इंकार कर दिया।
आखिरकार संजय ने हारकर हृतिक के डुप्लिकेट कहे जानेवाले हरमन बावेजा को साइन कर लिया। इस अनाम फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।
हृतिक कितने व्यस्त हैं इससे तो सभी वाकिफ हैं। मगर हृतिक भी इस बात से वाकिफ हो जाएं तो बेहतर है कि अगर इसी तरह वह अपने निर्देशकों को अपनी तारीख के लिए नचाते रहें तो सभी हरमन की शरण में चले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications