मुरलीधरन से परेशान नही हुए हरमन!
भले ही दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को श्रीलंका के चैंपियन स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंदें अबूझ लगती हों लेकिन अभिनेता हरमन बावेजा ने उनकी गेंदों का सामना आसानी से कर लिया।
हरमन ने यह रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि उनकी आगामी फिल्म 'विक्ट्री' की शूटिंग के दौरान श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमार संगकारा ने उन्हें मुरलीधरन की गेंदों से निपटने के गुर सिखाए।
हरमन ने बताया, "हम फिल्म में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच की शूटिंग कर रहे थे। मैं बैटिंग कर रहा था और मुरली गेंदबाजी जबकि संगकार विकेटकीपिंग कर रहे थे। मैंने संगकारा से दोस्ती गांठ ली थी और जब भी मुरली गेंद फेंक रहे होते संगकार मुझे बता देते कि वह कौन सी गेंद फेंकेंगे।"
हरमन ने कहा कि वे मुरलीधरन की हर गेंद पर शॉट मारने में सफल रहे यहां तक कि उन्होंने चार बार गेंद को सीमा रेखा के पार भी पहुंचाया।
हरमन ने बताया, "इस पर मुरली चिढ़ गए और उन्होंने अपनी स्थानीय भाषा में संगकारा से पूछा कि कैसे मैं उनकी गेंदें खेल लेता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications