हरमन बावेजा बनेंगे क्रिकेटर
प्रियंका चौपडा के ब्वायफ्रैंड हरमन बावेजा का फिल्मी कैरियर भी चमकने लगा है. उनकी फिल्म लव स्टोरी 2050 जहां प्रदर्शन के लिए तैयार है, वहीं वे एक नई फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका भी कर रहे हैं.
इस फिल्म का निर्देशन अजीत पाल कर रहे हैं. इसमें हरमन बावेजा के अलावा अनुपम खेर और अमृता राव तो हैं ही, साथ ही कई नामचीन देश विदेश के क्रिकेट खिलाडी भी शामिल हैं. ज्ञात हो कि देश में इस समय खेल पर फिल्में बनाने का फैशन चला हुआ है. शाहरुख खान की चक दे इंडिया को अच्छी कामयाबी मिली है. यही वजह है कि खेलों पर आधारित कई फिल्में बनाई जा रही हैं. जान अब्राहम की फुटबाल पर आधारित फिल्म गोल भी प्रदर्शन की राह देख रही है.
हरमन बावेजा क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म में नामचीन क्रिकेटर की भूमिका कर रहे हैं. फिल्म में कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के खिलाडी भी हिस्सा ले रहे हैं.
फिल्म चक दे इंडिया की तरह क्या हरमन की फिल्म भी अपना जादू दिखा पायेगी, यह तो फिल्म के प्रदर्शित होने पर ही मालूम चलेगा, तब तक इंतजार..!


Click it and Unblock the Notifications