अब क्रिकेट खेलेंगे हरमन बावेजा

By Staff

Harman Baweja
हरमन बावेजा अब क्रिकेट खेलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा मैदान में जाकर प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है। कहीं आप यह तो नहीं सोच रहे कि "लव स्टोरी 2050" की नाकामयाबी की वजह से वे ऐसा करने जा रही हैं? जी नहीं, दरअसल वे अपनी आगामी फिल्म 'विक्टरी" के लिए वे क्रिकेट खेलना सीख रहे हैं।

बताया जाता है कि प्रियंका के ब्वाय फ्रैंड ने बीते दिनों रिलीज भव्य बजट की फिल्म के फ्लाप होने से हिम्मत नहीं हारी है बल्कि अगली फिल्म 'विक्टरी" पर ध्यान दे रहे हैं। हरमन इस फिल्म में विजय शेखावत नामक क्रिकेट खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं जो छोटे शहर का रहने वाला है और राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी बनता है।

अपने रोल में जांच फूंकने के लिए हरमन पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण आमरे से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस बार लगता है कि हरमन का भविष्य प्रवीण के हाथों है। क्योंकि सेट पर उपस्थित लोग बताते हैं कि हरमन को प्रवीण क्रिकेट से जुड़ी बातों को बहुत बारीकी से समझाते है और जब भी हरमन पर क्रिकेट खेलते हुए दृश्य फिल्माया जाता है तब प्रवीण वहां उपस्थित रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X