पहली गर्लफ्रेंड छोड़कर नई एक्ट्रेस पर आया हार्दिक पांड्या का दिल, चुप-चुपके हुई बातें, देखें तस्वीरे
बॉलीवुड में कई बनते बिगड़ते रिश्तों की दास्तान तो चलती ही रहती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम से अपने रिलेशनशिप के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर कुछ ऐसी ही वजह से चर्चा में हैं लेकिन इस बार खबर चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि इन दिनों हार्दिक पांड्या का दिल एक नई एक्ट्रेस पर आ गया है। ये एक्ट्रेस हार्दिक को एक पार्टी के दौरान मिलीं और दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलीं।
[52 साल का हैंडसम दूल्हा, 27 साल की दुल्हन, वायरल हो गई मिलिंद-अंकिता की शादी.. देखें Pics]
खबरों की मानें तो ये हार्दिक की ये नई इंटरेस्ट हैं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला। एक जानेमाने बिजनेसमैन की पार्टी में हार्दिक पांड्या पहुंचे थे। इसी पार्टी में उर्वशी भी आई हुई थीं। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में दोनों का आलम ऐसा था कि इन्हें दूसरे किसी की परवाह ही नहीं थी। दोनों एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले, बातचीत हुई और ये बातचीत ऐसी हुई कि थमने का नाम नहीं ले रही थी। हार्दिक और उर्वशी की निगाहें एक दूसरे से हट ही नहीं थी। जिसे पार्टी में मौजूद कई लोगों ने देखा।

बता दें कि हार्दिक पांड्या अपनी कथित गर्लफ्रेंड एली अवराम के साथ अक्सर नजर आ जाते हैं और दोनों का अफेयर काफी समय से सुर्खियों में है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुल कर बात नहीं की है। वहीं इन दिनों एली स्वीडन में अपने परिवार के साथ हैं।
खबरों की मानें तो इससे पहले हार्दिक का नाम शिबानी दांडेकर और परिणिति चोपड़ा के साथ भी जुड़ा है। वहीं अब वे उर्वशी रौतेला के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। उर्वशी बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाती हैं। आगे देखें हर्दिक पांडेया की कथित नई गर्लफ्रेंड की हॉट तस्वीरें और जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











