फराह खान का हैप्पी न्यू ईयर इसी साल
तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शुटिंग इस वर्ष शुरू हो जाएगी।
फराह ने कहा, "हैप्पी न्यू ईयर को शुरू करने की सारी तैयारी हो चुकी है। इस वर्ष 31 दिसंबर तक इसकीहॉट एण्ड स्पाइसी शुटिंग शुरू हो जाएगी।"
फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक के तौर पर फारह की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पूर्व वह बॉलीवुड को दो हिट फिल्म 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' दे चुकी हैं। दोनों फिल्मों में भी शाहरुख खान ही मुख्य भूमिका में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications