गुंडे को छोड़ क्या हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख संग होंगी प्रिंयका?
फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' तो शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के चलते सुर्खियों में आना शुरु हो गयी है। भले ही फिल्म को निगेटिव पब्लिसिटी मिल रही है लेकिन इसके बावजूद बदनाम हुये तो क्या नाम ना होगा! शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चलते इस फिल्म को लेकर कई अफवाहें उड़ाई जा रहीं हैं। और इन अफवाहों पर इस बार शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा संग फराह भी काफी बोल रही हैं। शाहरुख और फराह ने सबसे पहले इन अफवाहों पर अपना गुस्सा जताया और फिर प्रियंका ने भी शाहरुख खान का साथ दिया।
हुआ कुछ यूं कि लोगों ने लिखा कि शाहरुख खान चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में उनके साथ काम करें। लेकिन शाहरुख खान ने कहा कि ये सब झूठ है और वो किसी पर भी प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने के लिए दबाव नहीं डाल रहे हैं। फराह खान ने भी ट्वीट किया कि मैं हर रोज सुबह उठकर अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को लेकर कुछ ना कुछ गॉसिप पढ़ती हूं और इन्हें देखकर मुझे बहुत गुस्सा आता है। जो लोग ये डिसाइड कर चुके हैं कि मेरी फिल्म में मेन लीड कौन करेगा प्लीज मुझे भी बता दे।

ज्ञात हो कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त गुंडे फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और वो इस फिल्म की शूटिंग को काफी इंज्वाय भी कर रही हैं। लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि क्या प्रियंका अपनी गुंड़े के साथ साथ शाहरुख खान के साथ सच में हैप्पी न्यू ईयर कर रही हैं? और अगर कर रही हैं तो शाहरुख और फराह इस बात को छुपा क्यों रहे हैं? आखिर कौन है हैप्पी न्यू ईयर की मेन लीड हिरोइन?


Click it and Unblock the Notifications