B'Day Spcl: शाहरुख के साथ पहली Kiss..तो सलमान की पार्टनर.. मच गई धूम!
बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वालीं कैटरीना कैफ का आज 33वां जन्मदिन है। आज वो फिल्म इंडस्ट्री के खास दोस्तों के साथ अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करेंगी। हम आपको बता दें कि आज के समय में बॉलीवुड में इतनी सफलता पाने वाली इस एक्ट्रेस के लिए यहां तक पहुंच पाना आसान नहीं था।

यह जानकर आपको हैरानी होगी की बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका कैटरीना कैफ ने प्रॉपर एजुकेशन प्राप्त नहीं किया। हांगकांग में जन्मीं कैटरीना के माता-पिता का डिवोर्स होने के बाद, कैट-मां के साथ फैमिली सहित चीन शिफ्ट हो गईं। इसके बाद कैट फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, पोलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, हवाई जैसी जगह में पली-बढ़ी है। वे मुंबई आने से तीन साल पहले तक में इंग्लैंड में रहती थीं।
उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 14 साल की उम्र में कर दी थीं। ऐसे में, उन्हें अपनी पढ़ाई पूरा करने का मौका नहीं मिला। वे कभी कॉलेज भी नहीं जा पाईं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं कैटरीना के सफर की, और उनकी अचीवमेंट्स की....
14 साल की उम्र से कटरीना कैफ ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। कटरीना कैफ लंदन फैशन वीक में भी अकसर नजर आती थीं। हालांकि कैटरीना ने इसे सिरे से खारिज किया है।
लंडन बेस्ड वीकली ने कैटरीना कैफ को एशिया की सबसे सेक्सी लेडी बताया। एशिया की सबसे सेक्सी लेडी कहलाना क्या कम बड़ी बात है।
PICS : सनी लियोनी का एक और फोटोशूट....बेहद HOT...!
सलमान खान की गर्लफ्रेंड बनना भी कोई छोटी अचीवमेंट नहीं है। हालांकि दोनों का बाद में ब्रेकअप हो गया लेकिन सलमान के दिल में जगह बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है।
बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका कैटरीना ने जब बॉलीवुड में नाम कमाने की बात सोची तो उनकी राह आसान नहीं थी। सबसे बड़ी अड़चन थी हिंदी। इसके बावजूद कैटरीना ने अपनी हिंदी को सुधारा और बॉलीवुड में खास जगह बनाई।
कैटरीना पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्हें 2011 में उनकी ब्यूटी और क्यूटनेस की वजह से फेस ऑफ बार्बी बनाया गया। ये उनके लिए किसी अचीवमेंट से कम नहीं है।
कैटरीना कैफ उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने इतने कम समय में बॉलीवुड के तीनों खान के साथ में काम किया है, जो वाकई में काबिले तारीफ है।


Click it and Unblock the Notifications
















