हंसिका मोटवानी वाघा बॉर्डर पहुंचीं
फिल्म 'आपका सुरूर" से बतौर नायिका अपने कैरियर का आगाज करने वाली हंसिका मोटवानी हाल ही में वाघा बॉर्डर पहुंचीं. हंसिका के अपने दादा-दादी से मिलने दिल्ली आई थीं. दिल्ली के बाद उनका अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाने का प्रोग्राम बन गया. यहां पहुंचकर उन्होंने वाघा बॉर्डर जाने की योजना बनाई.
जब इस बारे में अमृतसर के मेयर ओपी सोनी से बात की गई तो उन्होंने तुरंत ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी की और पूरी सुरक्षा के साथ वे वाघा बॉर्डर पहुंचीं. इस दौरान उनकी मां भी साथ थीं.
यहां पहुंचकर हंसिका काफी खुश नजर आईं. हंसिका ने चहकते हुए बताया कि उन्होंने अपने देश के जवानों के बारे में काफी सुना था, लेकिन कभी इनसे मिलने का मौका नहीं मिला था. इन जवानों से मिलकर वे काफी खुश हैं.
बॉर्डर पर एक साथ भारत और पाकिस्तान के सैनिकों को देखकर हंसिका काफी प्रफुल्लित नजर आईं. हंसिका ने जवानों से खुलकर बातें की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए. पाकिस्तान के सैनिक भी उनसे मिलने के लिए बेकरार नजर आए. हंसिका कहती हैं कि वाघा बॉर्डर पर जाना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा है और वे बार-बार यहां आना चाहेंगी.


Click it and Unblock the Notifications