OMg! 'हमारी अधूरी कहानी' पोस्टर, शाहरूख की इस फिल्म से किया COPY
[गपशप] विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के पोस्टर के साथ आज फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है और तीनों एक्टर्स ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया है।

बहरहाल, जहां फिल्म के ट्रेलर को बेहतरीन माना जा रहा है, वहीं इसके पहले पोस्टर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। विद्या बालन और इमरान की इस पोस्टर को देखते ही लगता है कि ऐसा पहले भी कहीं देखा है।
वहीं थोड़ा दिमाग पर जोड़ डालिए और याद आ जाएगी कि बिल्कुल इसी तरह का पोस्टर साल 2004 में हमने फिल्म 'वीर-जारा' का देखा था। विश्नास नहीं होता, तो यहां देखिए। वहां, शाहरूख खान और प्रीति जिंटा बिल्कुल इसी तरह खड़े हैं, जैसे यहां विद्या- इमरान।
वहां, प्रीति की आंखे झुकी हैं तो यहां विद्या की। वहां शाहरूख प्रीति को देख रहे हैं तो यहां इमरान विद्या को। यहां तक की पोस्टर में रंग का इस्तेमाल भी काफी एक जैसा किया गया है। लेकिन चलिए.. फिल्म के ट्रेलर के सामने निर्देशक की इस गलती को नजरअंदाज किया जा सकता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications




