गुंडे अर्जुन का दिल भी हुआ बद्तमीज.. रणवीर की मेहरबानी!

(सोनिका मिश्रा) एक तरफ जहां रणवीर सिंह बोल बच्चन हैं तो वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर के मुंह से बोल ही बहुत मुश्किल से फूटते हैं। लेकिन फिल्म गुंडे में ये दोनों एक्टर अपनी अपनी इमेज से हटकर ही किरदार निभाते नज़र आएंगे। अर्जुन जहां मस्तीखोर गुंडे के रुप में दिखेंगे तो वहीं रणवीर सिंह थोड़ा सीधे साधे और सीरियस टाइप के किरदार में दिखेंगे। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म गुंडे के प्रमोशन के दौरान वनइँडिया से हुए इंटरव्यू के दौरान कहा कि गुंडे फिल्म में रणवीर जैसे हर समय एनर्जी से भरे रहने वाले एक्टर के साथ काम करके उन्हें काफी मजा आया और उनके अंदर भी काफी बदलाव हुए। अर्जुन ने कहा कि वैसे तो उन्हें भी हमेशा से ही पर्सनल लाइफ में सीरियनेस लेकिन शूटिंग के सेट पर मस्ती भरे माहोल में ही रहने में मजा आता है लेकिन इससे पहले उन्होंने खुद का ये साइट इतना नहीं दिखाया था।

गुंडे में रणवीर सिंह के साथ सेट पर इतना ज्यादा टाइम बिताकर अर्जुन कपूर खुद में काफी बदलाव महसूस कर रहे हैं। अर्जुन अब काफी खुलकर बात करने लगे हैं और साथ ही उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी बढ़ गया है। रणवीर सिंह के साथ रहकर अर्जुन का सीरयिस दिल भी थोड़ा सा बद्तमीज हो गया है। ऐसा खुद अर्जुन कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अब आप लोग ये भी छाप सकते हैं कि अर्जुन का दिल भी बद्तमीज दिल है क्योंकि मैं अब काफी ओपन होकर बात करने लगा हूं और लोगों के साथ मस्ती भी करने लगा हूं।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह दोनों ही एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को तब से जानते हैं जब वो एक्टिंग की दुनिया से दूर थे। लेकिन फिल्म इँडस्ट्री में आने के बाद एक बार फिर से उनकी दोस्ती एक नये रंग में लोगों के सामने आई और गुंडे फिल्म ने तो इस दोस्ती को सिल्वर स्क्रीन पर लाकर अमर कर देने का मौका भी दे दिया। खैर रणवीर सिंह जैसे आशिकमिजाज एक्टर के साथ इतना ज्यादा वक्त बिताकर अर्जुन के अंदर और कितने बदलाव आए हैं ये तो धीरे धीरे वक्त के साथ ही पता चलेगा। लेकिन ये कहना गलत ना होगा कि गुंडे वाले अर्जुन कपूर काफी एंटरेटनिंग और हैपनिंग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X