क्यों गुल पनाग ने रचाई 'चुपचाप शादी'?
गुल पनाग की शादी के बारे में सिर्फ हमें और आपको ही ना पता रहा हो ऐसा नहीं है गुल की शादी के बारे में तो उनके साथ काम करने वाले बॉलीवुड कलाकारों तक को खबर नहीं थी। फिल्म रन में उनके साथ काम कर चुके बॉलीवुड हीरो रितीश देशमुख ने उनकी शादी की खबर पर हैरत जताते हुए कहाकि क्या सच में गुल ने शादी कर ली है? दरअसल गुल ने अपनी शादी के बारे में बेहद करीबी लोगों को ही बताया था। उन्होने बहुत ही सादे तरीके से हरियाणा के पंचकुला कस्बे के एक गुरुद्वारे में अपने जीवनसाथी का हा उन्होने जीवन भर के लिए थाम लिया।
गुल प्रोफेशनली फिल्मी हैं लेकिन उनका पारिवारिक बैकग्राउंड आर्मी का है। गुल ने बॉलीवुड से टर्निग 30 में अपने हीरो रहे पूरब कोहली, अभय देओल, श्रेयस तलपड़े और अरबाज खान को बुलाया था लेकिन इनमे से अधिकांश लोग गुल की शादी में नहीं पहुंच सके। सभी ने नवविवाहित गुल और उनके पति को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं। गुल की इस चुपचाप शादी की वजह अब तक नामालूम है लेकिन मुंबई वापस पहुंचते ही गुल एक धूम-धड़ाके वाली पार्टी का आयोजन करने वाली हैं। गुल और ऋषि पिछले 11 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications