गुल को अच्छी फिल्में चाहिए

पनाग ने कहा, "फिल्मों में अभिनय को लेकर मेरी अपनी समझ है। मैं अधिक फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हूं। मैं वैसी फिल्मों में काम करती हूं, जिसका विषय मुझे आकर्षित करता है।" पनाग के मुताबिक "कुछ लोग तीन वर्षो में 20 फिल्मों में काम कर लेते हैं लेकिन दर्शक उन्हें कुछ ही फिल्मों के लिए याद करते हैं। मुझे खुद पर विश्वास है। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे अभिनय के लिए याद करें। मुझे विश्वास है कि मैं इसमें सफल रहूंगी। मैं मिस इंडिया या सुंदरी के रूप में लोगों के दिलों में बसना नहीं चाहती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications