'मिस इंडिया' होना आड़े आया: गुल
बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग का कहना है उनकी चाहत हमेशा शक्तिशाली भूमिकाएं निभाने की रही लेकिन कई बार 'मिस इंडिया' होना इसके आड़े आ गया।
गुल के मुताबिक अधिकांश फिल्मकारों की मान्यता है कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता रही अभिनेत्रियां सिर्फ नृत्य करने और गीत गाने का काम ही कर सकती हैं।
गुल ने बताया, "मेरा मिस इंडिया होना कई बार मेरे आड़े आ गया। मैं सिर्फ पेड़ो के इर्दगिर्द नृत्य करने की भूमिकाएं निभाना नहीं चाहती थी।"
चूंकि मैं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता थी इसलिए कई फिल्मकार सोचते हैं कि मैं गहरी भूमिकाएं नहीं निभा पाऊंगी। इसकी वजह से मुझे कठिनाई का सामना करना पड़ा।
गुल ने यूं तो बॉलवुड की अनेक फिल्मों में काम किया है लेकिन नागेश कुकनूर की फिल्म 'डोर' में पहली बार उनकी प्रतिभा निखरकर दर्शकों के सामने आई।


Click it and Unblock the Notifications











