फिटनेस पर ध्यान देती हैं गुल
बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग का कहना है कि वह फिटनेस पर सबसे अधिक ध्यान देती हैं और हर काम समय पर पूरा करती हैं।
पनाग ने कहा कि वह अपनी व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं को लेकर भी बेहद सर्तक रहती हैं। उन्होंने कहा कि सभी कामों के साथ वह फिटनेस पर भी ध्यान देती हैं।
पनाग ने बताया कि वह एक अनुशासित जीवनशैली का अनुसरण करती हैं। उन्होंने बताया, "सुबह समय पर उठने के लिए मैं समय पर सोना पसंद करती हूं।" उन्होंने कहा कि हालांकि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती क्योंकि वह व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं।
पनाग ने कहा, "कभी-कभी मुझे ताज्जुब होता है कि लोग फिटनेस पर ध्यान क्यों नहीं देते। मेरे मानना है कि आपको अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देना चाहिए।"
पनाग इन दिनों रामगोपाल वर्मा की फिल्म रण की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications