..................... कुत्ते के लिए कुछ भी करेगा. Do anything for doggy - Hindi Filmibeat

कुत्ते के लिए कुछ भी करेगा

By Staff


यह घटना पूना में फिल्म समर आफ 2007 की शूटिंग के दौरान तब घटी जब फिल्म की हीरोइन गुल पनाग अपने साथ अपने कुत्ते को भी ले आई थी और शहर का कोई भी होटल कुत्ते को साथ में ठहरने की अनुमति नहीं दे रहा था, इस पर फिल्म के निर्देशक सोहेल ततारी और निर्माता पूना से 20 किमी दूर एक ऐसे होटल में पूरी यूनिट के साथ ठहरे, जहां कुत्ते को साथ रहने की अनुमति दी गई. इससे गुल पनाग बहुत खुश हो गई. उसके कुत्ते का नाम मिलो है. मिलो के बारे में गुल ने कहा कि मिलो बहुत सीधा और प्यारा कुत्ता है. वह किसी को भी न तो कोई नुकसान पहुंचाता है और न ही बिना वजह भूंकता है. फिर भी शहर के होटल वाले उसे साथ में नहीं रहने दे रहे थे. वो तो भला हो निर्देशक सोहेल का जिन्होंने इतनी मेहनत ऐसे होटल को ढूंढने में की जहां उसका कुत्ता भी रह सकता है. सोहेल वाकई महान है.

गुलपनाग को सोहेल महान लग रहे हैं लेकिन यही कुत्ता अगर किसी यूनिट वाले या हीरो का होता तो भी क्या सोहेल ऐसी ही महानता उस कुत्ते के लिए भी दिखाते.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X