#GuessWho - इस सुपरस्टार को नहीं देने तीन रीटेक..सेट छोड़ देने की दी धमकी
इस सुपरस्टार ने तीन से अधिक रिटेक एड शूट के लिए देने से मना कर दिया है।
बॉलीवुड स्टार्स के के भी अजब गजब नखरे होते हैं। किसी को नहीं पता कब शूटिंग के बीच क्या डिमांड कर बैठें तो कब इन्हें गुस्सा आ जाए। अब हाल में ही कुछ ऐसा इस स्टार ने भी किया। ये बॉलीवुड के बेस्ट डांसर और सबसे हैंडसम एक्टर हैं जिनका लुक हॉलीवुड स्टार्स के टक्कर का माना जाता है।
दरअसल हाल में ये सुपरस्टार एक फैशन पोर्टल एड की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें एड शूट कर रहे डायरेक्टर ने तीन रीटेक ले लिए बस फिर क्या था एक्टर को गुस्सा आ गया और उन्होंने डायरेक्टर को सीधे सीधे चेतावनी दे डाली की एक रीटेक के लिए और कहा तो सेट छोड़ कर चले जाएंगे।

जब वहां की टीम ने एक्टर को भरोसा दिलाया कि उन्हें और अधिक रीटेक के लिए नहीं बोला जाएगा तभी वो शूट पर वापस आए और अपनी शूटिंग पूरी की। ये एक्टर अपने हर कैरेक्टर के लिए जीतोड़ मेहनत और परफेक्ट बनाने के लिए जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications