#BestKhan: जानिए कौन है जिसने सबको पछाड़ कर हासिल किया ये ताज

जो भी करण जौहर और कॉफी विद करण के फैन्स हैं वो Khan of All Seasons से तो वाकिफ होंगे। ये करण जौहर का फेवरिट सवाल होता है, अपने हर मेहमान से। शाहरूख, सलमान या आमिर कौन है फेवरिट खान।

और करण जौहर के फेवरिट खान तो सबको पता ही है, लेकिन लोगों को झटका तब लगा था जब शाहरूख खान की जगह सलमान ने ले ली थी। दरअसल, करण जौहर के हर शो की शुरूआत और अंत शाहरूख करते थे लेकिन पिछले साल ये काम सलमान खान ने किया।

koffee with karan season 6

और इसलिए इस साल सबको ये जानने में बड़ी दिलचस्पी थी कि करण जौहर का पहला मेहमान कौन होगा। और लीजिए, जवाब आ चुका है। करण जौहर के पहले मेहमान हैं बॉलीवुड के ब्रांड न्यू खान यानि कि फवाद खान।
[#BoldBayaan: "अपनी औकात से ज़्यादा फीस लेते हैं खान हों या बच्चन!"]

गौरतलब है कि दो टीवी शो और दो फिल्मों के बाद जितनी पॉपुलैरिटी फवाद खान की भारत में हो चुकी है, उतनी तो पाकिस्तान में भी नहीं है। और कपूर एंड सन्स की सफलता के बाद ऐ दिल है मुश्किल में उनका गेस्ट अपीयरेंस सपोर्टिंग रोल में बदल गया।
[शाहरूख - सलमान को साथ लाने में बिक जाउंगा]

अब फवाद खान, कॉफी विद करण के नए सीज़न की ओपनिंग करेंगे। और ये देखना काफी दिलचस्प होगा क्योंकि अब तक वो जिस भी रियलिटी शो में दिखे, बेहद शांत दिखे हैं। कॉफी विद करण अक्टूबर में शुरू हो जा रहा है।
[क्यों फवाद खान हैं सलमान खान का परफेक्ट रिप्लेसमेंट! ]

फिलहाल बॉलीवुड के सबसे हॉट एक्टर फवाद खान ही हैं। आप तस्वीरें देखकर तसल्ली कर लीजिएगा। जानिए क्यों फवाद खान बन चुके हैं परफेक्ट सुपरस्टार -

टैलेंट की कद्र
फवाद खान खुद अगर टैलेंटेड हैं तो उन्हें टैलेंट की उतनी ही कद्र भी है। तभी तो बॉलीवुड में उनके फेवरिट स्टार्स हैं रणबीर कपूर और आमिर खान...हुए ना परफेक्शनिस्ट!

सबके फेवरिट
फिल्हाल वो बॉलीवुड में सबके फेवरिट हैं। स्टार्स, स्टार्स की फैमिली, प्रोड्यूसर से लेकर डायरेक्टर तक। करण जौहर तो उन्हें धर्मा प्रोडक्शन्स का अहम हिस्सा मान चुके हैं।

कमिटमेंट
फवाद खान कमिटमेंट के पक्के हैं भले ही इस कारण से उनके हाथ से अच्छे ऑफर निकल जाएं। उन्हें पीके में सुशांत सिंह राजपूत वाला रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने किसी और प्रोजेक्ट को हां कर दी थी।

धमाकेदार एक्टर
फवाद खान दमदार और बेहतरीन एक्टर हैं। उनके इस हुनर की जितनी तारीफ की जाए कम है। रोमांस हो या निगेटिव रोल वो दोनों में ही बेहतर अदायगी पेश करेंगे।

फैन फॉलोइंग
फवाद खान के दो सीरियल भारत में दिखाए जा चुके हैं। ज़िंदगी गुलज़ार है और हमसफर, यही कारण है कि भारत में हर घर में उनका एक फैन तो ज़रूर है।

फीस
इतना बड़ा स्टार होने के बावजूद उनके पांव बिल्कुल ज़मीन पर हैं और उनकी फीस बाकी स्टार्स की तरह आसमान नहीं छूती।

स्मार्ट और बेहतरीन लुक
फवाद खान केवल स्मार्ट और हैंडसम ही नहीं। कैमरे के सामने वो परफेक्ट लगते हैं। बिल्कुल किसी रॉयल प्रिंस की तरह, यही कारण है कि बॉलीवुड उन्हें अपना नया राजकुमार मान रहा है।

सोचे समझे प्रोजेक्ट
फवाद खान ने अब तक जो भी प्रोजेक्ट साइन किए हैं बहुत ही सोच समझकर साइन किए हैं। गौरतलब है कि वो खूबसूरत वाली गलती वापस नहीं करना चाहते।

नो कंट्रोवर्सी
अभी तक फवाद खान किसी कंट्रोवर्सी या बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं बने हैं जो उनके लिए काफी अच्छा है। क्योंकि ऐसे में उनके पास मौकों की कोई कमी नहीं रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X