ALERT: करण जौहर की फिल्म.. साथ आएंगी दो सुपरस्टार एक्ट्रेस!
[गपशप] करण जौहर ने जबसे अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की घोषणा की है, फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं। हो भी क्यों न.. करण ने फिल्म के लिए स्टार कास्ट भी ऐसा ही चुना है। जी हां, फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर मुख्य किरदारों में हैं।
खैर, कास्ट के साथ साथ फिल्म में तीन सुपर कैमियो भी होने वाले हैं। कैमियो के लिए फवाद खान और सैफ अली खान के नाम पर तो मोहर लग ही चुकी थी। अब बता दें, फिल्म में करण जौहर की लकी चार्म यानि की काजोल भी नजर आएंगी। काजोल फिल्म के एक गाने में नजर आएंगी।
Must Read: गोल्डन केला एवार्ड 2016.. सलमानृ, शाहरूख भी शामिल
खास बात यह भी है कि पहली बार किसी फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और काजोल साथ दिखेंगी। हो सकता है इस गानें में हमें एक ही फ्रेम में ऐश- काजोल की साथ दिख जाएं.. wow..
हाल ही में फिल्म के किरदार के बारे में रणबीर कपूर ने थोड़ी बातचीत की है। खासकर ऐश्वर्या राय के किरदार पर रणबीर ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। यह तो खबरों में थी कि फिल्म में ऐश अनुष्का की बड़ी बहन बनी हैं। लेकिन बता दें, फिल्म में रणबीर अनुष्का के साथ नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे।
यहां देखें ऐ दिल है मुश्किल के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications




