GUESS: कल रात शाहरूख खान और ऋतिक रोशन ने क्या किया!
कल रात ऋतिक रोशन और शाहरूख खान एक साथ थे और उन्होंने अपने दोस्त करीम मोरानी के साथ डिनर किया। लेकिन अब जब ऋतिक रोशन और शाहरूख खान एक साथ रहे हों तो ऐसा तो नहीं हो सकता कि रईस - काबिल क्लैश की बात ना हुई हो!
अगर गपशप गली की मानें तो ऐसा हुआ है और ऋतिक रोशन किसी भी कीमत पर ये क्लैश नहीं होने देंगे। हालांकि शाहरूख खान की मजबूरी ये है कि रईस पहले से ही काफी लेट हो चुकी है। इसलिए कदम पीछे ऋतिक को ही हटाने होंगे।
["शाहरूख मेगास्टार है - सलमान सुपरस्टार...पर अब बहुत डरता हूं!"]
वहीं रईस के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन के बॉन्ड को सब जानते हैं। तो दूसरी तरफ राकेश रोशन ने ऋतिक से पहले बस शाहरूख के साथ फिल्में बनाई।
ऐसे में माना जा रहा है कि इस लेट नाइट डिनर के बाद समस्या का समाधान ढूंढना शुरू कर दिया गया है। अब शाहरूख एक बार फिर रईस की डेट बदलते हैं या फिर ऋतिक ही इधर उधर खिसकेंगे थोड़े दिन में क्लियर हो ही जाएगा।
जानिए कि रोशन साहब के लिए क्यों सुसाइड है रईस - काबिल क्लैश -


Click it and Unblock the Notifications


