योग की शरण में आए गोविंदा

अब जब आजकल सभी बॉलीवुड अभिनेता अपने शरीर को फिट रखने के लिए काफी मेहनत कर रहे है, तो गोविंदा कहां पीछे रहने वाले है। वे आजकल योग की शरण में है।
इस बारे में गोविंदा ने बताया कि योग ने उनकी जिंदगी बदल दी है, शरीर को स्वस्थ्य रखने में योग का विशेष स्थान है।
अपनी दिनचर्या के बारे में गोविंदा ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह योग करते है। योग के बाद उन्हें काफी शोति मिलती है।
गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कई एक्शन प्रधान फिल्में की है। ऐसी फिल्मों के लिए उन्होंने अपने शरीर पर खास ध्यान दिया था।
उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर एक्शन फिल्मों में अभिनय करना चाहते हैं और इसके लिए वे योग का सहारा ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications