सलमान खान की हीरोइन पर.. गोविंदा की नजर.. बनेगी जोड़ी या होंगे REJECT
2017 में रिलीज गोविंदा की फिल्म 'आ गया हीरो' बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। शायद ज्यादातर लोगों को इस फिल्म की भनक तक नहीं लगी होगी। बहरहाल, गोविंदा अब आगे बढ़ चुके हैं और अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो गोविंदा अपनी अगली फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को अप्रोच कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा- कैटरीना को सिर्फ 10, 12 दिनों की शूटिंग ही करनी होगी। फिल्म में वे गोविंदा के अपोजिट हैं और उनका किरदार काफी अहम है। टीम को पता है कि कैटरीना काफी बिजी रहती हैं.. लेकिन उम्मीद है कि वे इस फिल्म के लिए हां कर देंगी।

बता दें, इससे पहले गोविंदा और कैटरीना कैफ ने 2007 में आई फिल्म पार्टनर में साफ काम किया था। सलमान खान, गोविंदा, कैटरीना की यह फिल्म सुपरहिट रही थी। हम्मम.. लेकिन 10 सालों में हालात काफी बदल चुके हैं। अब कैट एक टॉप एक्ट्रेस हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कैट का क्या जवाब रहता है।


Click it and Unblock the Notifications