सलमान ने कहा- 'आ गया मेरा हीरो'.. तो गोविंदा ने ये दिया REPLY
सलमान खान ने ट्विटर पर गोविंदा के फिल्म को प्रमोट किया। जिसके रिप्लाई में गोविंदा ने अपनी और सलमान की पुरानी तस्वीर शेयर की है।
ट्विटर पर सलमान खान और गोविंदा की दोस्ती काफी सुर्खियां बटोर रही है। हो भी क्यों ना.. सालों बाद दोनों एक्टर्स को यूं बातचीत करते देखा जा रहा है। बता दें, गोविंदा की नई फिल्म 'आ गया हीरो' का टीजर रिलीज किया गया है।
इस टीजर को सलमान खान ने भी ट्विट किया और लिखा- Aa gaya mera Hero . Mera Partner . Superb Trailer..
''सलमान खान और मैं अब कभी साथ काम नहीं कर पाएंगे....''

फिर क्या था.. गोविंदा ने भी ट्विटर पर अपनी और सलमान की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर सबको सरप्राइज कर दिया। यह तस्वीर तब की है, जब सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। कोई शक नहीं कि फैंस को यह सरप्राइज काफी पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications