..................... गोविंदा को लगा सिगरेट का चस्का, Govinda is addicted of cigarettes - Hindi Filmibeat

गोविंदा को लगा सिगरेट का चस्का

By Staff

हाल ही में रिलीज जान अब्राह्म की फिल्म नो स्मोकिंग से गोविंदा ने कोई सीख नही ली है और वे चेन स्मोकर की तरह सिगरेट पीने लगे हैं. इससे उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनीता व बेटी नर्मदा को भी गोविंदा की सेहत को लेकर चिंता हो गई है.

बताया जाता है कि वे दिन में लगभग छह सात सिगरेट फूंक जाते हैं. हालांकि वे पहले सिगरेट नही पीते थे लेकिन अब वे लगभग एक माह से सिगरेट पी रहे हैं.

गोविंदा ने कहा कि ऐसा नही है कि वे पहले सिगरेट नही पीते थे, लेकिन वे दिन में सिर्फ एक या दो ही पीते थे. लेकिन इसके बाद काफी समय तक उन्होंने बिल्कुल ही सिगरेट नही पी और अब एक माह से उन्हे सिगरेट पीने की आदत लग गई है. वे दिन में छह सात सिगरेट तक पी जाते हैं. यहां तक कि वे कभीकभार बाथरुम में भी सिगरेट जला लेते हैं.

सिगरेट पीने का कारण बताते हुए गोविंदा ने कहा कि वे आजकल शूटिंग और राजनीति में व्यस्त रहते हैं. यही वजह है कि तनाव के कारण वे सिगरेट पीने लगे हैं.

लेकिन गोविंदा को सिगरेट पीने का कोई मलाल नही है. वे कहते हैं कि सिगरेट पीने से उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे उनका वजन नियंत्रण में रहता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X