गोलमाल रिटर्न से दुखी हुए अरशद

इसका कारण यह है कि रोहित ने इस बार भी अरशद वारसी को धोखा दिया और उसकी भूमिका पर कैंची चलाकर महत्वहीन कर दिया।
इससे अरशद निर्देशक पर नाराज हो रखे हैं। इतना ही नहीं निर्देशक ने इससे पहले भी अरशद की भूमिका फिल्म गोलमाल और संडे में भी छोटी कर दी थी।
उस समय अरशद ने निर्देशक से इसकी शिकायत भी की थी जिस पर निर्देशक ने अगली फिल्म में ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया। इस पर अरशद ने कहा कि अब बहुत हो चुका है और वे अब आगे किसी भी फिल्म में रोहित शेट्टी के साथ काम नहीं करेंगे।
अरशद ने अपना स्वयं का होम प्रोडक्शन भी शुरु किया है. वे कौन बोला नाम की पहली फिल्म बना रहे हैं। अब भला उन्हें निर्देशक की खुशामद करने क्या जरुरत है?


Click it and Unblock the Notifications