DHAMAKA: दिवाली 2017.. एक ब्लॉकबस्टर.. और पुराना हिसाब होगा पूरा!
गोलमाल अगेन के सामने सिर्फ आमिर खान की छोटी बजट की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार है। लिहाजा, गोलमाल अगेन सुपरहिट साबित हो सकती है।
यह तो हम आपको बता ही चुके हैं कि रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने दिवाली का स्लॉट छोड़ दिया है और अब फिल्म जनवरी 2018 में रिलीज हो रही है। यानि की दिवाली 2017 में अब दो फिल्मों के बीच होगी जंग.. रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' और आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार'।
सुल्तान से लेकर दंगल.. ईद पर सलमान खान तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!
रोहित शेट्टी की गोलमाल जहां मल्टी स्टारर बिग बजट फिल्म है। वहीं सीक्रेट सुपरस्टार छोटे बजट की फिल्म है, जहां आमिर खान कैमियो निभा रहे हैं।

लिहाजा, कुल मिलाकर देखा जाए तो दिवाली 2017 अजय देवगन के नाम ही है। कोई शक नहीं कि फैंस को गोलमाल अगेन का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, दिवाली के लंबे वीकेंड में मजाक-मस्ती से भरी फिल्म किसे अच्छी नहीं लगती है। वहीं, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंगल स्क्रीन के साथ साथ मल्टीप्लेक्सस में भी पसंद की जाती है।
याद दिला दें, पिछले साल दिवाली पर अजय देवगन की शिवाय आई थी.. जो 100 करोड़ कमाने के बावजूद सुपरफ्लॉप की कैटेगरी में गई थी। बहरहाल, कोई शक नहीं कि अजय देवगन ठीक एक साल बाद एक सुपरहिट फिल्म देकर बॉक्स ऑफिस पर हिसाब चुकता कर लेगें।


Click it and Unblock the Notifications